मुंबई । डेस्क: पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिल...
मुंबई । डेस्क: पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'मिर्जापुर: द मूवी' को दर्शकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1 लाख से अधिक टिकट बेचकर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
इंडस्ट्री डेटा-ट्रैकिंग पोर्टल 'सैक्निल्क' (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक फिल्म के सभी भाषाओं को मिलाकर 1,38,968 टिकट बिक चुके हैं. इससे फिल्म ने अब तक 3.92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यदि ब्लॉक्ड सीट्स के आंकड़ों को भी शामिल कर लिया जाए, तो प्री-सेल्स में यह आंकड़ा 6.19 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
फिल्म को हिंदी और तेलुगु दो भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिसमें हिंदी वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है. हिंदी भाषा में 7,396 शो के माध्यम से 1,38,596 टिकटों की बिक्री हुई है, जिससे 3.91 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है.
वहीं तेलुगु वर्जन में 46 शो के जरिए 372 टिकट बिके हैं और 67,488 रुपये की कमाई दर्ज की गई है.
राज्यों की बात करें तो दिल्ली एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे है, जहां से 1.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. इसके बाद महाराष्ट्र 93.87 लाख रुपये के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश 87.91 लाख रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है. टॉप 5 राज्यों में गुजरात (58.85 लाख रुपये) और पश्चिम बंगाल (31.07 लाख रुपये) भी शामिल हैं.
गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा के लेखन में बनी यह फिल्म ओटीटी सीरीज के चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर ला रही है.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) मुख्य भूमिकाओं में लौट रहे हैं. इस बार बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार नजर आएंगे.
फिल्म में रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुगल भी अहम भूमिकाओं में हैं. 2018 में शुरू हुई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के तीन सफल सीजन आ चुके हैं और अब यह फ्रेंचाइजी थिएटर्स में बड़ा धमाका करने को तैयार है.
.jpg)
No comments