Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बिलासपुर हिंसा और पथराव मामले में फरार बदमाश सोहेल खान का सरेंडर

  बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में दो गुटों के बीच सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी और ...

यह भी पढ़ें :-

 


बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में दो गुटों के बीच सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी.  इस दौरान बेकाबू भीड़ द्वारा किए गए पथराव में तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर धारा 144 लागू कर दी गई थी. मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी उपद्रवियों की त्वरित गिरफ्तारी के सख्त निर्देश जारी किए हैं.


पुलिस की बढ़ती दबिश और परिजनों से पूछताछ के दबाव के बीच, मामले का मुख्य आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान मंगलवार शाम सरेंडर करने पहुंचा. हिरासत में लेने के बाद एसीसीयू (ACCU) की टीम उससे देर रात तक अन्य फरार आरोपियों व उनके ठिकानों के संबंध में पूछताछ करती रही. 


इस बीच, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए सोहेल खान, अरबाज खान सहित चार आरोपियों का सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक जुलूस निकाला. पुलिस की कार्रवाई के तहत अब तक दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक पक्ष का मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.


सरेंडर करने से पूर्व मीडिया से बातचीत में आरोपी सोहेल खान ने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उसका दावा है कि घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसके परिजनों ने उसे घर पर ही रोक रखा था. 


सोहेल ने पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप भी लगाया है. दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है और कुछ युवकों को केवल पूछताछ के बाद छोड़ा जा रहा है. हालांकि, पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सभी उपद्रवियों की पहचान करने में जुटा हुआ है.


क्षेत्र में तनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने शांति समिति की बैठक आयोजित की. अधिकारियों ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की.


प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नशे में धुत या हथियारबंद असामाजिक तत्वों को कार्यक्रमों में प्रवेश न करने दें. बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी बिलासपुर में शांति और सौहार्द कायम रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है.

No comments